टीम एबीएन, रांची। झारखंड में तीसरा मोर्चा बनाया गया है। इसमें आजसू, एनसीपी, निर्दलीय विधायक सरयू राय, अमित यादव शामिल हुए हैं। इसे झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा का नाम दिया गया है। सभी ने कहा कि राज्य हित में बनाया गया है तीसरा मोर्चा। सदन में भी साथ रहेंगे, बाहर भी, सब ठीक रहा तो 2024 में भी साथ रहेंगे।