टीम एबीएन, महेशपुर (पाकुड़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में गुरुवार को सीएचसी प्रभारी डा श्याम सुंदर सिंह ने बच्चे को दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि दिवस का शुभारंभ किया। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि 19 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजॉल की गोली खिलायी गई है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 10 मार्च से लेकर आगामी 14 मार्च तक बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कृमि बच्चों के शरीर में रहकर महत्वपूर्ण पोषण तत्वों को खा लेते हैं। परिणामस्वरूप बच्चों में खून की कमी, कुपोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास में रुकावट एवं कार्यक्षमता में कमी आ जाती है। कृमि नियंत्रण की दवा खिलाने से पोषण का स्तर बेहतर होता है। इस अवसर पर शैलेश कुमार, अजय कुमार, मनीष कुमार, राजेश रंजन, शौकत अली, आनंद राज आर्या, ज्योतिष पासवान, सारलेट मुर्मू सहित अन्य उपस्थित थे।