टीम एबीएन, रांची। डॉ. सचिन कुमार को रांची वीमेंस कॉलेज के बीएड विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। इसकी अधिसूचना कॉलेज की प्राचार्या डॉ समसून नेहार ने आज जारी कर दी है। डॉ सचिन को डॉ रंजना कंठ की जगह विभागाध्यक्ष बनाया गया है। डॉ सचिन पटना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के एक्सपर्ट सदस्य भी हैं। उनके बीएड विभागाध्यक्ष बनाये जाने से झारखंड के शिक्षाशास्त्रियों के बीच खुशी का माहौल है। शिक्षाशास्त्रियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।