Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दुमका : हाइवा से दबकर दो मजदूरों की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दुमका : हाइवा से दबकर दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका। जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में ऑफिस के बरामदे पर आराम कर रहे दो मजदूरों की हाइवा पलटन से मौत हो गई है। स्टोन लदे हाइवा पलटने से मो मोत्कबिर और हबीबुल शेख मजूदरों की मौत हुई है। दोनों मृतक पाकुड़ जिला के नगर थाना क्षेत्र के देवतल्ला गांव के रहने वाले थे और पिछले काफी समय से स्टोन क्रशर में मजदूरी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मजदूर बरामदे पर आराम कर रहे थे। उसी वक्त हाइवा चालक वाहन को बैक कर रहा था और इसी क्रम में वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इधर, मौके पर शिकारीपाड़ा पुलिस पहुंच चुकी है। एएसआई करमा उरांव ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शव को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन