रांची। कोरोना के कहर के कारण बैंकों में कामकाज 22 से 29 अप्रैल तक सुबह 10 से दिन के 2 बजे तक होगा। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में 50 फीसदी कर्मचारियों को ड्यूटी पर रखते हुए दिन के 2 बजे तक बैंकों को खोले रखने का निर्णय लिया गया है। 30 अप्रैल को राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक होगी, जिसमें आगे का निर्णय होगा।