टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार के निर्देश के बाद राज्य के तमाम स्कूल कॉलेज ऑफलाइन तरीके से संचालित हो रहे हैं। लेकिन शहर के संत जेवियर कॉलेज में अभी भी ऑनलाइन क्लासेस संचालित किए जा रहे हैं और इससे आक्रोशित होकर विद्यार्थियों ने कॉलेज के मुख्य गेट के पास जमकर हंगामा किया। विद्यार्थियों की मांग है कि संत जेवियर कॉलेज में भी ऑफलाइन पठन पाठन सुचारु किया जाए। एक लंबे समय से कॉलेज बंद है। ऑनलाइन पढ़ाई से नाराज हैं विद्यार्थी : झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा निर्देश के बाद राज्य के तमाम स्कूल कॉलेज फिर से खुल गए हैं। एक लंबे समय से राज्य के तमाम शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन तरीके से पठन-पाठन संचालित किए जा रहे थे।।लेकिन सरकार की ओर से दिशा निर्देश मिलने के बाद कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखते हुए राज्य के तमाम विश्वविद्यालय कॉलेज स्कूल यहां तक कि प्राथमिक स्कूल भी खोल दिए गए हैं। लेकिन संत जेवियर कॉलेज में अभी भी ऑनलाइन क्लासेस संचालित हो रही है। इससे विद्यार्थियों तक शत-प्रतिशत पठन-पाठन का लाभ नहीं पहुंच रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई से विद्यार्थी काफी परेशान हैं।
संत जेवियर कॉलेज में छात्रों का हंगामा : ऑफलाइन क्लास की मांग को लेकर छात्रों ने संत जेवियर कॉलेज में हंगामा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने हो हंगामा करते हुए कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। विद्यार्थियों का कहना है कि पूरे देश के साथ-साथ झारखंड के तमाम विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूलों को भी रिओपन कर दिया गया है। हर जगह ऑफलाइन क्लासेस संचालित की जा रही है। लेकिन संत जेवियर कॉलेज में अभी भी ऑनलाइन क्लासेस ही ली जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में पठन-पाठन नहीं होने से परीक्षा समेत कई चीजें प्रभावित हो रही है। विद्यार्थी क्लासेस का लाभ नहीं ले पा रहे हैं और प्रबंधन विद्यार्थियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। इसी वजह से आक्रोशित होकर कॉलेज के गेट के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा। विद्यार्थियों के हंगामे को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन को पुलिस बुलाना पड़ा। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी विद्यार्थियों को काफी समझाने की कोशिश की गई। लेकिन विद्यार्थी ऑफलाइन क्लासेस शुरू करने की मांग को लेकर अड़े हुए थे। कॉलेज प्रशासन द्वारा फिलहाल विद्यार्थियों के साथ वार्ता नहीं हुई है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों के हंगामे को देखते हुए कॉलेज में ऑफलाइन क्लासेस शुरु करने के संकेत दिए हैं।