Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कार्यपालक पदाधिकारी ने जानी शहरी जलापूर्ति योजना की हकीकत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कार्यपालक पदाधिकारी ने जानी शहरी जलापूर्ति योजना की हकीकत
विज्ञापन
टीम एबीएन, पाकुड़। पश्चिम बंगाल के चांदपुर स्थित पुठीमारी में चल रहे शहरी जलापूर्ति के कार्य का नगर परिषद अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश यादव ने निरीक्षण कर काम में तेजी लाने का आदेश दिया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि शहरी जलापूर्ति योजना पाकुड़ शहर के लिए काफी महत्वपूर्ण योजना है, जो कि लंबे समय से विभागीय लापरवाही के कारण संपन्न नहीं हो पा रही थी। उपायुक्त के पहल पर काम में तेजी आई है। वे पूरी कोशिश कर रहे हैं।पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से कहा गया है कि हम जल्द से जल्द काम खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन