Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बीएयू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होगा 2 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बीएयू में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर होगा 2 दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और इंटरनेट आफ थिंग्स आधारित स्मार्ट कृषि पर एक राष्ट्रीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन 7-8 मार्च को कृषि संकाय प्रेक्षागृह में करेगा। इस अवसर पर विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं की प्रौद्योगिकी और उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ एमएस मलिक तथा सचिव डॉ बीके झा ने आज बताया कि समय, ऊर्जा, संसाधन और मानव दिवस बचाने तथा कार्यों में बेहतर गति एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरी दुनिया में कृषि क्षेत्र में इन तकनीकों के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह आयोजन नवाचार विशेषज्ञों, ज्ञान कार्यकर्ताओं, उद्योग और किसानों के बीच प्रभावी इंटरफेस का काम करेगा। आयोजन में ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में देश के विभिन्न हिस्सों के लगभग 200 विशेषज्ञ और किसान भाग लेंगे। बीएयू के कृषि प्रसार एवं संचार विभाग तथा राष्ट्रीय कृषि उच्चतर शिक्षा परियोजना (नाहेप) द्वारा आयोजित इस सेमिनार को सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) नोएडा और कोलकाता, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना, प्रसार विज्ञान अकादमी, कटक तथा नाबार्ड, रांची का सहयोग प्राप्त है। कार्यशाला में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और इंटरनेट आफ थिंग्स के वर्तमान स्टेटस और संभावनाओं, इन तकनीकों पर आधारित एप्लीकेशंस, जमीनी स्तर पर इन तकनीकों के उपयोग तथा स्टेकहोल्डर्स के केस स्टडीज तथा इन तीनों तकनीकों से संबंधित नीतिगत एवं प्रसार रणनीतियों पर अलग-अलग सत्रों में विशद चर्चा होगी।
विज्ञापन