टीम एबीएन, महेशपुर (पाकुड़)। प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कल्याण छात्रावास परिसर में रविवार को नगर मंत्री गुंजन तिवारी की अध्यक्षता में अभाविप की एक बैठक की गई। उक्त बैठक में आगामी मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गढबाड़ी प्लस-टू उच्च विद्यालय में छात्राओं के द्वारा चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी 15 मार्च को होली मिलन समारोह, 22 मार्च को जल दिवस तथा 23 मार्च को शहीद दिवस को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक राहुल मिश्रा, साहिबगंज पाकुड़ के विभाग संयोजक बिक्की राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव तिवारी, सन्नी तिवारी, तकिउद्दीन शेख, अनिकेत सिंह, प्रदीप कुमार, सचिन कुमार, जीत साहा, उज्जवल कुमार, मनीष यादव, प्रशांत कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।