टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा रेलवे स्टेशनों पर लंबी लाइन की जगह यात्री आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) से खुद ही अपना अनारक्षित टिकट ले सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। साथ ही, उसका भुगतान भी क्यूआर कोड और पेटीएम एप से कर सकेंगे। धनबाद रेल मंडल के धनबाद सहित लगभग आधे दर्जन स्टेशनों पर एटीवीएम में मेट्रो की तरह स्वयं टिकट बनाने और उनका भुगतान डिजिटल माध्यम से करने की सुविधा शुरू कर दी है। कोडरमा स्टेशन के उत्तर छोर में 2 और दक्षिण छोर में 1 मशीन लगायी गई है। इसमें अंग्रजी हिन्दी और बंगला भाषा का विकल्प दिया गया है और जिस स्टेशन के लिए टिकट बनानी है उसका उस स्टेशन का नाम लिखना होगा साथ ही एक्स्प्रेस और पेंसेजर ट्रेन का किराया भी इसमें पता चल जायेगा। रेल मंत्रालय ने मेट्रो सर्विस की तरह एटीवीएम से भी स्वयं टिकट बनाने और उसका भुगतान करने की सुविधा प्रदान करने के निर्देश सेंटर फार रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) को दिए थे। क्रिस ने एटीवीएम को नए साफ्टवेयर से जोड़ दिया है, जहां यात्री यात्रा टिकट, प्लेटफार्म टिकट, सीजन टिकट के नवीनीकरण और एटीवीएम स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज स्वयं कर सकेंगे। साथ ही उसका भुगतान किसी भी यूपीआइ सक्षम ऐप और पेटीएम से कर सकेंगे। यात्री को एटीवीएम में यात्रा विवरण का चयन करेंगे तो स्क्रीन पर उसका किराया प्रदर्शित होगा। यात्री पेटीएम फ्रीचार्ज यूपीआइ क्यूआर कोड भुगतान का विकल्प चुनेंगे तो स्क्रीन पर क्यूआर कोड भी उपलब्ध होगा। स्क्रीन पर दर्शाए गए क्यूआर कोड को 180 सेकेंड के भीतर स्कैन करना हेागा।यात्रियों के लिए एटीवीएम से स्वयं टिकट बनाने और उनका भुगतान क्यूआर कोड से करने की सुविधा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को टूटे पैसे की किल्लत का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। इधर कोडरमा के वाणिज्य प्रवेक्षक मनोहर प्रसाद व वाणिजय सह आरक्षण प्रवेक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिस व्यक्ति के पास क्यूआर कोड कोड की सुविधा नहीं है वह व्यक्ति स्मार्ट कार्ड काउन्टर से बना सकता है। इसके लिए 50 रूपये सिक्यूरिटी मनी जमा ली जाती है और इसमें हर रिचार्ज पर 3 प्रतिशत की छूट की सुविधा भी उपलब्ध है।