झारखंड
इंटर डिस्ट्रिक्ट सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए कोडरमा टीम की घोषणा
ABN Bureau
•
05 Mar, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
8 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जाने वाले इंटर डिस्टिक सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट (रणधीर वर्मा ट्रॉफी) के लिए कोडरमा टीम का चयन कर लिया गया है। टीम में हर्ष सिंह (कप्तान), विकास सिंह (उप कप्तान), कुमार सुनील कश्यप, विभु लोहानी, पंकज सिंह, अभिराज गौतम, कृष्णा कुमार, सुजय मोदी, मोहित सिंह, रोहित सिंह, विकास यादव, कुमार हेमंत, अंकित कुमार और शशि कुमार हैं। वहीं टीम मैनेजर बसंत सिंह को बनाया गया। ज्ञात हो की जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले गए सीनियर लीग के आधार पर और ट्रायल मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। कोडरमा की टीम 6 मार्च को बोकारो के लिए रवाना होगी। जहां 7 मार्च से वह अपना पहला मैच चतरा से दूसरा मैच सरायकेला खरसावां से और तीसरा मैच गिरिडीह से खेलेगी। टीम की घोषणा अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा और सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से की। मौके पर केडीसीए के पदाधिकारी अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडे सहित सेलेक्शन कमिटी के धर्मेंद्र कौशिक, सोनू खान, तहसीन हुसैन, सुमन कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, धीरज पांडे, मनोज झा, अमित जायसवाल, दीपक यादव सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन