टीम एबीएन, विश्रामपुर (पलामू)। पलामू के रेहला स्थित सनातन विद्या निकेतन पांच बच्चों का चयन सैनिक स्कूल तिलैया के लिए चयन हुआ है। यह जानकारी विद्यालय के निदेशक धनंजय पांडेय ने दी। निदेशक श्री पांडेय ने बताया कि कोरोना काल में कोरोना गाइड लाइन का शत् प्रतिशत पालन करते हुए विद्यालय प्रबंधन द्वारा पांच बच्चों को सैनिक स्कूल तिलैया में प्रवेश परीक्षा की तैयारी करायी गयी थी। स्कूल के शिक्षिका सविता चौधरी व प्रीतिका शुक्ला ने पांच बच्चों की तैयारी कराया था, जिसमें पांचों बच्चे अभिनव कुमार, शशिकांत कुमार, रिदम कुमार, सौरभ कुमार व अर्चना कुमारी का चयन हुआ। निदेशक श्री पांडेय ने बताया कि सभी बच्चे ग्रामीण क्षेत्र के है। इन बच्चों के चयन से स्पष्ट है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, यदि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा तो यहां के बच्चे भी बेहतर कर सकते हैं। निदेशक श्री पांडेय ने बच्चों की सफलता श्रेय बच्चों के कठिन परिश्रम के साथ साथ शिक्षकों व अभिभावकों को दिया है।