Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बुंडू जंगल से केरेडारी पुलिस ने किया छह टन अवैध कोयला जब्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बुंडू जंगल से केरेडारी पुलिस ने किया छह टन अवैध कोयला जब्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी थाना प्रभारी नियल गोडविन केरकेट्टा ने गुप्त सुचना के आधार पर बुंडू जंगल से लगभग पांच टन अवैध कोयला को जब्त किया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने बताया कि केरेडारी पुलिस को गुप्त सुचना मिली कि बुंडू के रोहनियाटांड़ में लगभग पांच टन कोयला अवैध रूप से खनन कर के रखा गया है। पुलिस टीम जब सुचना के सत्यापन और अग्रेतर कार्यवाही के लिए रोहनियाटांड़ जंगल पहुंची तो तलाशी के क्रम में पुलिस को कोयला मिला। उक्त कोयला तस्करी के उद्देश्य से रखा गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर कोयला तस्करों को खंगालने का काम कर रही है और कोयला को थाना लाया गया है। पुलिस को बुंडू और पताल पंचायत क्षैत्र में कोयला का अवैध खनन कार्य संचालित किए जाने की भी जानकारी मिली थी।
विज्ञापन