Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जैक ने जारी किया मैट्रिक-इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जैक ने जारी किया मैट्रिक-इंटर परीक्षा का एडमिट कार्ड
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। स्कूल और कॉलेजों के प्राचार्य jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने पासवर्ड व लॉगइन आडी से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थी अपने स्कूल से जरिए अपने एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल की मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं। मैट्रिक की परीक्षाएं 20 अप्रैल 2022 तक जबकि इंटर की परीक्षाएं 25 अप्रैल 2022 तक चलेगी। इंटर का प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन तीन से 22 मार्च तक जबकि मैट्रिक का प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन 26 अप्रैल से पांच मई 2022 तक होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया था। झारखंड बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं पहली पाली और इंटर की दूसरी पाली में होगी। ओएमआर शीट व लिखित परीक्षा के बीच पांच मिनट का अंतराल परीक्षार्थियों को दिया जाएगा। मैट्रिक की परीक्षा 9.45 से 11.20 बजे तक ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव प्रश्न (टर्म वन) का जवाब देंगे, जबकि 11.25 से 1.05 बजे तक लिखित परीक्षा (टर्म टू) देंगे। वहीं, इंटर में दो बजे से 3.25 तक ओएमआर शीट पर और 3.40 से 5.20 तक लिखित रूप से परीक्षा होगी। मैट्रिक की प्रैक्टिकल के लिए 22-25 अप्रैल तक प्रश्नपत्र मिलेंगे। इंटर के प्रैक्टिकल के अंक स्कूल-कॉलेज 23 मार्च तक अपलोड करेंगे, जबकि मैट्रिक प्रैक्टिकल व आंतरिक मूल्यांकन के अंक 27 अप्रैल 2022 से 6 मई 2022 तक अपलोड हो सकेंगे।
विज्ञापन