Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गढ़वा : एल एंड टी कंपनी से लेवी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गढ़वा : एल एंड टी कंपनी से लेवी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, गढ़वा। जिले के रंका व चिनियां की पुलिस की छापामारी कर सिंचाई योजना के तहत पाइपलाइन का कार्य कर रही एल एंड टी कंपनी से लेवी मांगने वाले चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों के पास से दो बाइक, लूट का मोबाइल एवं लेवी के लिए प्रयुक्त मोबाइल नंबर तथा व्यक्तियों की सूची बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में चिनियां थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव निवासी सुशील कोरवा, रंका थाना क्षेत्र के सिरोईखूर्द निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शंकर सिंह तथा कटरा निवासी बिंदेश्वरी सिंह का पुत्र सुग्रीव सिंह का नाम शामिल है। रंका एसडीपीओ सुदर्षन कुमार आस्तिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। एसडीपीओ ने बताया कि चिनियां थाना क्षेत्र के ग्राम कोलझिकी में पाइपलाइन का कार्य कर रही एल एंड टी कंपनी की हाईड्रा, पोकलेन आदि गाड़ियों को रखा गया है। गत दो मार्च को संध्या करीब साढ़े सात बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार-पांच लोगों ने पहुंचकर खुद को पीपीसी का बताते हुए पोकलेन के आॅपरेटर एवं एक अन्य स्टॉफ के साथ मारपीट किया तथा खुद को भानु सिंह खरवार बताते हुए अविलंब संपर्क कर तीन लाख रुपए देने की बात कह कर चले गये। मामले की सूचना मिलने के बाद एसपी अंजनी कुमार झा ने रंका एसडीपीओ सुदर्शन कुमार आस्तिक के नेतृत्व में टीम गठित किया। टीम ने छापामारी करते हुए तत्काल चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी अपराधियों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। छापामारी टीम में एसडीपीओ सहित रंका पुलिस इंस्पेक्टर रामजी महतो, चिनियां थाना प्रभारी वीरेंद्र हांस्दा, रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, रमकंडा थाना प्रभारी षिवलाल कुमार गुप्ता, नीतीश कुमार, बिफई उरांव, जयनाथ उरांव, पिंकु कुमार, शहबाज अंसारी, गुप्तेश्वर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन