रांची। कोरोना अब सीएम हाउस के बाद राजभवन भी पहुंच गया है। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं। बता दें कि कल सीएम के आवासीय कार्यालय के पांच अफसर-कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। सीएम के आवासीय कार्यालय में तैनात जिन लोगों के कोरोना संक्रमित होने का पता चला है, उनमें अशोक कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार, संजीव कुमार, घनश्याम और जयकुमार शामिल हैं