Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झरना कुंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं : शालिनी गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झरना कुंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं : शालिनी गुप्ता
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा में पर्यटन की अपार संभावनाएं है सरकार और प्रशासन के सहयोग से इसे रोजगार से भी जोड़ा जा सकता है। आजादी के 73 वर्षों के बाद झरनाकुंड धाम में शिवरात्रि के मौके पर बिजली की रौशनी के साथ विकास में एक नयी ऊर्जा दी है। उक्त बातें बुधवार को जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने झरनाकुंड के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यहां के समिति एवं स्थानीय लोगों के आग्रह पर विद्युत के लिए वन विभाग के सहयोग से पोल गड़वाया। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वन विभाग के अनापत्ति प्रमाण पत्र के बाद कुछ दूर रोड बनाने तथा झरना कुंड में पार्क निर्माण आधारभूत संरचना को उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन से आग्रह कर पर्यटन के क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। जिप प्रधान ने आगे कहा कि विकास विकास अपार संभावनाएं पर्यटन क्षेत्र से कोडरमा में अवस्थित है। प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट तिलैया डैम, चंदवारा का दुर्गुनिया, ध्वजाधारी धाम, घोड़सिमार धाम आदि क्षेत्र जिले की शान हैं। उत्तरी छोटानागपुर के चतरा स्थित इटखोरी, रामगढ़ का रजरप्पा, गिरिडीह का पारसनाथ मंदिर के अलावा अन्य कई पर्यटन लोगों को लुभाते हैं। कोडरमा का वृंदाहा के पहाड़ों के झरने अपनी ओर आकर्षित करते है। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रयास से कोडरमा में पर्यटन के क्षेत्र में एक नया इतिहास लिखा जा सकता है। लंबे समय के बाद बिजली मुहैया होने पर झरनाकुण्ड के मुख्य पुजारी लाल बाबा ने हर्ष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान महेश दास, लेखो साव, प्रदीप पासवान, मनोज साव, संतोष कुमार, भीष्म प्रसाद गुप्ता, सुशील राना, राजेंद्र साव, फूला राम, भीम साव, निवर्तमान वार्ड पार्षद बालगोविंद मोदी, सुशील अग्रवाल, संजीत शर्मा, विनोद शर्मा, नरेंद्र सिंह चंदेल, मनोज शर्मा, मदन मोदी, मनोज वर्माए आलावे कई अन्य स्थानीय लोग उपस्थित हुए।
विज्ञापन