Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : गोली मारकर युवक की हत्या, शव की पहचान नहीं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : गोली मारकर युवक की हत्या, शव की पहचान नहीं
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। बेड़ो थाना क्षेत्र के बंजारा जंगल में युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक का दोनों हाथ पीछे कर गमछा से बांध दिया गया। इसके बाद सिर में गोली मारी गई है। स्थानीय लोगों ने शव की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शव के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। लेकिन शव की पहचान नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन के जरिए मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन