Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : तलाशी अभियान में टीएसपीसी के 3 माओवादी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : तलाशी अभियान में  टीएसपीसी के 3 माओवादी गिरफ्तार
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। झारखंड के पलामू जिले में एक जंगल में तलाश अभियान के दौरान प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी (टीएसपीसी) के तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नक्सलियों को तुरकुन गांव के समीप गिरफ्तार किया गया, जहां गत रविवार को उनके और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी। जिला सशस्त्र पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने संयुक्त रूप से यह तलाश अभियान चलाया। जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए। घटनास्थल से चूड़ियां भी मिली हैं जिससे संकेत मिलता है कि वहां महिला कैडर भी मौजूद थीं।
विज्ञापन