टीम एबीएन, रांची। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, रांची विश्वविद्यालय के पूर्व निदेशक डॉ बीएन सिंह का 01 मार्च संध्या चार बजे मेडिका अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। डॉ बीएन सिंह अगस्त1991 से लेकर फरवरी 1997 तक पत्रकारिता विभाग के निदेशक थे। उसी दरम्यान वह राजनीति शास्त्र विभाग रांची विश्वविद्यालय के अध्यक्ष भी रहे। अपने पीछे वो भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं।