Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथधाम में देवघर डीसी खुद संभाल रहे व्यवस्था की कमान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
महाशिवरात्रि : बाबा बैद्यनाथधाम में देवघर डीसी खुद संभाल रहे व्यवस्था की कमान
विज्ञापन
टीम एबीएन, बासुकीनाथ। महाशिवरात्रि पर बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्तों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। श्रद्धालु अहले सुबह से ही मंदिर पहुंचकर अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रहे हैं। शाम में शिव-पार्वती के विवाह का आयोजन है। कल से ही दूर-दराज के भक्त देवघर पहुंच चुके थे। भक्तों की भीड़ को देखते हुए जिले के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री खुद मंदिर से लेकर रूट लाइन की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। सुगमता पूर्वक जलार्पण हो सके इसके लिए क्यू कॉम्प्लेक्स से लेकर संस्कार मंडप होते हुए भक्तों को मंदिर तक लाया जा रहा है। देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि भक्तों को आसानी से मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। कहीं से कोई परेशानी नहीं है। लोग आसानी से पूजा अर्चना कर सके इसकी पुख्ता व्यवस्था की गई थी और सब कुछ व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। भगवान शिव की आराधना का सबसे बड़ा दिन महाशिवरात्रि होता है।न सिर्फ झारखंड में बल्कि देशभर में यह महपर्व धूमधाम से मनाई जा रही है। शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। हर साल फाल्गुन माह में मनाए जाने वाला शिवरात्रि को सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण माना जाता है। हालांकि, महाशिवरात्रि पर पंचग्रही योग से इस बार पर्व का महत्व बढ़ गया है। 4 साल बाद शुभ मुहूर्त और संयोग के साथ ही पंचग्रही योग भी बन रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से उनका आशीर्वाद मिलेगा।
विज्ञापन