Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोरोना : एयरलिफ्ट कर हैदराबाद भेजे गये सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो

कोरोना : एयरलिफ्ट कर हैदराबाद भेजे गये सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो
विज्ञापन
धनबाद। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित हुए थे। उनका धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में इलाज चल रहा था। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद शनिवार को धनबाद उपायुक्त की देखरेख में उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया। जानकारी के अनुसार विधायक को पहले एशियन जालान अस्पताल से सड़क के रास्ते एंबुलेंस से बोकारो ले जाया गया। वहां से एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जाएगा ताकि बेहतर इलाज हो सके। मधुपुर उप चुनाव प्रचार के दौरान आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट : बता दें कि मधुपुर उप चुनाव प्रचार के दौरान सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद 12 अप्रैल को धनबाद एशियन जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो वेंडिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद शिफ्ट किया जा रहा है। इस दौरान धनबाद उपायुक्त उमाशंकर सिंह और भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने कहा कि कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है लेकिन सांस में परेशानी होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,592