टीम एबीएन, गुमला। गुमला पुलिस ने फर्जी तरीके से कागज बनाकर पैसे ठगी करने वाले एक गिरोह का पदार्फाश किया है मंगलवार की शाम गुमला थाना परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन कर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया एसडीपीओ मनी चंद्र लाल ने बताया कि एक ट्रस्ट के द्वारा फर्जी तरीके से स्वरोजगार के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है जिस पर पुलिस ने ट्रस्ट के मुखिया यूपी देवरिया निवासी अखिलेश सिंह कुशवाहा सहायक मंसू लोहरा और प्रदीप कुमार नाग को गिरफ्तार किया। पूरे मामले की जांच में यह खुलासा हुआ कि फर्जी तरीके से यह ट्रस्ट काम कर रही है और गुमला के पौधा धर्मशाला में सोमवार को कैंप लगाकर भोले भाले लोगों से लाखों रुपए वसूला गया था पुलिस ने 212370 रुपैया बरामद किया है इसके अलावा एक मोबाइल 21 लोगों को लोन देने के नाम पर बनाया गया दस्तावेज फर्जी कंपनी का 4 मोहर एनजीओ का कैश मेमो बैंक का चेक बुक सहित अन्य कागजात जब्त किए हैं। इस टिप्पणी ने बताया कि गुमला के अलावा अन्य जगहों पर भी इन्होंने भोले भाई लोगों को ठगा है जिस दिशा में पुलिस आगे कार्रवाई कर रही है।