एबीएन डेस्क। रांची धबनाद रेलखंड पर स्थित टाटीसिल्वे स्टेशन के समीप पटरी में गड़बडी आ गई है। इससे रेलखंड पर घंटों से ट्रेन परिचालन बाधित है। स्थिति यह है कि विभिन्न स्टेशनों पर एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रुकी हुई हैं और रेल यात्री परेशान हो रहे हैं। पटरी में आई गड़बड़ी की सूचना मिलते ही रांची रेलमंडल के वरीय अधिकारी टाटीसिल्वे स्टेशन पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि पटरी धंस गई है। इससे पटरी बलदने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इससे रेलखंड को दुरुस्त करने में देरी हो रही है। इससे रांची आने वाली टाटा मेमो पैसेंजर, आसनसोल पैसेंजर और गरीब रथ एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रुका हुई है।
रेलखंड पर दो घंटे से ट्रेन परिचालन प्रभावित है। इससे जगह-जगह ट्रेनें रुकी हुई है। स्थिति यह है कि ट्रेन यात्री काफी परेशान हैं। अब रांची आने वाले यात्री ऑटो रिजर्व कर आने को मजबूर हैं। परेशान यात्री टाटीसिल्वे से रांची आने के लिए ऑटो और प्राइवेट कार बुक कर अपने-अपने गंतव्य की ओर निकल रहे हैं।