टीम एबीएन, लोहरदगा। दिनांक 26-02-2022 को रात के लगभग 8 बजे गुप्त सूचना के आधार पर सलैया वन क्षेत्र के मसुरियाखाड़ में छापामारी कर अवैध रूप से पातन कर परिवहन कर रहे लगभग 200 पीस सेमल पटरा को ट्रक सहित जब्त कर क्षेत्र कार्यालय लाया गया। शनिवार के रात करीब 7 बजे विभाग को सूचना मिली कि एक अवैध रूप से लकड़ी परिवहन कर रहे एक ट्रक लकड़ी सहित जंगल के किनारे खड़ी है। तुरंत एक टीम गठित कर छापेमारी दल बताये हुए जगह पर पहुची और सूचना सही पाया। लकड़ी लदा ट्रक जंगल किनारे खड़ी थी। ट्रक के ड्राइवर को विभाग के आने की खबर शायद लग गयी थी इस लिए वो भागने में सफल रहा। सूत्रों से पता चला कि ट्रक रातों रात लकड़ी को ठिकाने लगाने के चक्कर मे था। ट्रक को लकड़ी सहित जप्त कर क्षेत्रीय कार्यालय ले आया गया। टीम में वनपाल जया उरांव, लाल अनूप शाहदेव, आदित्य गोप, पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।