Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : मुठभेड़ में टीएसपीसी के एक नक्सली को लगी गोली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : मुठभेड़ में टीएसपीसी के एक नक्सली को लगी गोली
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के सरइडीह में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को सफलता मिलने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम मुठभेड़ शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी है। इस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही जिला पुलिस और सीआरपीएफ के टॉप अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे इलाके को घेराबंदी कर टीएसपीसी नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में एक नक्सली को गोली लगी है। जिन नक्सली को गोली लगी है, उस नक्सली को पुलिस ने पकड़ लिया है। जिला पुलिस अधिकारी सूत्रों ने बताया कि सरईडीह में टीएसपीसी का दस्ता की सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर कार्रवाई के लिए पुलिस पहुंची तो मुठभेड़ शुरू हो गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही तत्काल पलामू पुलिस और सीआरपीएफ के 134वीं बटालियन सर्च अभियान शुरू कर दिया है। रात के करीब 10 बचे तक पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी था। पलामू डीआईजी राज कुमार लकड़ा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी इलाके में कैंप किए हैं।
विज्ञापन