टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंडी भाषा संघर्ष समिति से मिले कुलदीप साहू बता दें की धनबाद से रांची तक पदयात्रा कर मुख्यमंत्री से मिलने आए क्रांतिकारियों से मिले और राशन का समान सहियोग के रूप में कुलदीप ने दिया। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन को और तेज़ करेंगे कोडरमा सहित पूरे झारखंड में और भाषा के विवाद को खतम करके खतियान आधारित नियोजन नीति और स्थानीय नीति को लागू करवा के रहेंगे। मौके पर तीर्थ नाथ आकाश, विकास महतो, सुशांत सौरव आदि उपस्थित थे।