Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आपरेशन बुलबुल : दर्जन भर हथियार बरामद, जारी रहेगा अभियान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आपरेशन बुलबुल : दर्जन भर हथियार बरामद, जारी रहेगा अभियान
विज्ञापन
टीम एबीएन, लोहरदगा। भाकपा माओवादियों के रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू और उसके सहयोगियों के खिलाफ चलाए गए आपरेशन बुलबुल में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि लातेहार, लोहरदगा के सीमावर्ती गांव बुलबुल, सहेदाटोली, नारायणपुर के आसपास के जंगलों में रवींद्र गंझू का दस्ता बॉक्साइड माइंस में वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त बलों ने अभियान चलाया। इस कठिन अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस अभियान में पुलिस की टीम ने 11 कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें जोनल कमांडर दस लाख के इनामी बलराम उरांव, सब जोनल कमांडर बालक गंझू, सुदर्शन भुइयां, दशरथ सिंह खेरवार, एरिया कमांडर मारकुश नागेशिया, सेल सदस्य शैलेश्वर उरांव, मुकेश कोरवा, विरेन कोरवा, शैलेंद्र नागेशिया, संजय नागेशिया, शीला खेरवार को गिरफ्तार किया गया। मुकेश और विरेन कोरवा छतीसगढ़ के बलरामपुर के रहने वाले हैं। बलराम के खिलाफ 82 नक्सल कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार माओवादियों की निशानदेही पर चलाए गए अभियान में एक अमेरिकन आॅटोमैटिक राइफल, 03 इंसास, 01 एलएमजी, 03 सेमी आॅटोमैटिक राइफल, 08 एसएलआर राइफल, 315 बोर की 03 रायफल, एक कार्रबाइन, एक पिस्टल, अलग अलग बोर की कुल 2020 गोलियां, एसएलआर की 13, इंसास की 4, एलएमजी की 2 व दो रेगुलर मैगजीन, एक हैंड ग्रेनेड, 4 वायरलेस सेट, 21 एमुनेशन पाउच, 26 कार्टिज फिलर, 30 मीटर कोडेक्श वायर, 100 मीटर फ्लैक्शिबल वायर, 16 आईईडी, लेवी की 3 लाख 27 हजार 150 रुपये, नक्सली साहित्य, केंद्रीय कमिटी की किताब समेत जरूरत के कई सामान बरामद किए गए हैं। आईजी अभियान अमोल होमकर ने बताया कि जो हथियार बरामद किए गए हैं उनमें से अधिकांश पुलिस से लूटे गए थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,341