Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल प्रदेश कार्यालय में होगी भाजपा विधायकों-सांसदों की बैठक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल प्रदेश कार्यालय में होगी भाजपा विधायकों-सांसदों की बैठक
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में कल 27 फरवरी अपराह्न 2 बजे प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायकदल एवम सभी सांसदगण की बैठक होगी। यह जानकारी प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में नेता विधायकदल सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, प्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय सहित पार्टी के सभी विधायकगण एवम लोकसभा एवम राज्यसभा के सभी सांसदगण शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि विधायकदल की बैठक के बाद सभी सांसद एवम विधायकगण राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,798