Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू के मुंह में सूजन, बोलने में दिक्कत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रिम्स में भर्ती राजद सुप्रीमो लालू के मुंह में सूजन, बोलने में दिक्कत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दांत के दर्द से बहुत परेशान हैं। बुधवार को उनके दांत के रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) की गई है जिस वजह से उनके मुंह में सूजन है। दर्द और सूजन की वजह से उन्हें बोलने में दिक्कत हो रही है। लालू यादव के इलाज में लगे डॉक्टरों के मुताबिक कैनाल ट्रीटमेंट की वजह से अमूमन मुंह के अंदर सूजन हो जाता है। ऐसी स्थिति में मरीज को बोलने में थोड़ी परेशानी आती है। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। वहीं लालू यादव जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए उन्हें एंटीबायोटिक दिए गए हैं, जिससे उन्हें दर्द में भी आराम होगा और धीरे धीरे वह ठीक से बोल भी पाएंगे। रिम्स में लालू यादव का इलाज कर रहे उनके चिकित्सक डॉक्टर विद्यापति ने बताया कि गुरुवार को लालू यादव का रूट कैनाल ट्रीटमेंट शुरू हुआ है। इस कारण उन्हें दांत में परेशानी आ रही है। वो बोलने में असमर्थ हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि सोमवार को लालू यादव को रूट कैनाल ट्रीटमेंट की दूसरी सीटिंग कराई जाएगी, जिसके बाद उनके दांतो की परेशानी कम हो जाएगी। वहीं लालू यादव का ब्लड प्रेशर और शुगर की स्थिति समान्य है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,286