Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चैनपुर का चांदो पंचायत... जहां लाभुकों के नहीं, स्वयंसेवक के खाते में जाता है आवास योजना का पैसा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चैनपुर का चांदो पंचायत... जहां लाभुकों के नहीं, स्वयंसेवक के खाते में जाता है आवास योजना का पैसा
विज्ञापन
टीम एबीएन, चैनपुर पलामू। सरकार एक तरफ गरीबों के लिए जहां एक से बढ़कर एक लाभकारी योजनाएं चला रही है वही दूसरी तरफ प्रधानमंत्री की सोच को कर्मचारी द्वारा धरातल पर मटिया मेट करने का कार्य किया जा रहा हैं ऐसा ही मामला प्रखंड के चांदो पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना का राशि लाभु को न देकर स्वयंसेवक अपने ही परिवार के खातों में ट्रांसफर करा लिया है यह बात लाभुक को तब पता चला जब उसके खातों में मनरेगा के द्वारा मजदूरों का भुगतान करने के लिए उसके खातों में अंतिम भुगतान मिला इसके बाद लाभुक वीरेंद्र सिंह अपना आवास के भुगतान की जानकारी के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर काटना शुरू किया पता चला कि 2020-21 में वीरेंद्र सिंह के नाम पर आवास दिया गया था और आवास की प्रथम किस्त की राशि व दूसरी किस्त की राशि स्वयंसेवक उपेंद्र सिंह के द्वारा अपने ही परिवार के किसी सदस्य का खाता नंबर देकर उसकी भुगतान करा लिया गया है जब इसकी पूरी जानकारी लाभुकों लगा तो लाभुक वीरेंद्र सिंह वीडियो गिरवर मिंज एवं उपायुक्त पलामू को आवेदन देकर अपने दोनों किस्त का भुगतान कराने की गुहार लगाया वह इसकी शिकायत भी अधिकारियों से मिल कर किया है। वहीं स्वयंसेवक एवं पंचायत सेवक इतना ही करमात चांदो में नहीं किया जब इस मामले की गांव में गमन के बारे में जब हल्ला हुआ तो लगभग आधा दर्जन लागू भी अपने दूसरे राशि के लिए प्रखंड कार्यालय चक्कर लगाने लगे जब उनके दूसरे किस्त उनके खाता में दिया गया तो स्वयंसेवक लाभुक से मिलकर उन लोगों का दूसरी किस्त का भी सारा पैसा ले लिया और काम करा देने की बात कही लेकिन स्वयंसेवक द्वारा अभी तक उनका आवास डोर लेवल कर दिए जाने के बाद ढलाई नहीं हुई है उनके भवन डोर लेवल तक 2020 में ही लाभुक द्वारा तैयार किया गया है लेकिन दूसरे किस्त की राशि कर्मचारियों के द्वारा ले लिए जाने के बाद आज तक उनका भवन अधूरा का अधूरा ही पड़ा हुआ है इसके बारे में भी लाभुक कबूतरी कुंवर पति स्वर्गीय लखन भुइयां, ठुंनगुनिया देवी पति राजेश भुइयां रिंकी देवी पति मनोज भारती सुनीता देवी पति सुखदेव भुइयां भी अपने पैसे के लिए कर्मचारियों के चक्कर काट रहे हैं इस मामले में वीडियो गिरवर मिंज ने बताया कि आवास में गड़बड़ी का मामला हुई है यह मुझे लाभुक द्वारा आवेदन से पता चला है मैं इसकी जांच करा रहा हूं जो भी कर्मचारी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,964