झारखंड
झारखंड में कोरोना : शुक्रवार को मिले मात्र 52 नए संक्रमित, कुल सक्रिय मामले 520
ABN Bureau
•
26 Feb, 2022
•
3 मिनट में पढ़ें
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण लगातार कम होता दिख रहा है। राज्य में 25 फरवरी को 35,378 सैंपल की जांच में महज 52 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 85 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को राज्य के 09 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अब झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 520 रह गई है।
इन जिलों में नहीं मिला कोई नया केस: राज्य में शुक्रवार 25 फरवरी को 24 में से 15 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। चतरा, गढ़वा, जामताड़ा, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, साहिबगंज, सरायकेला और सिमडेगा ऐसे 9 जिले हैं जहां कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। शुक्रवार को जिन जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं, उसमें सबसे ज्यादा यानी 14 नए केस रांची में मिले हैं।
किस जिले में कितने नए केस मिले: स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 25 फरवरी 2022 को रांची में 14, लातेहार में 07, धनबाद, दुमका और पूर्वी सिंहभूम में 4-4, गोड्डा, हजारीबाग और कोडरमा में 3-3, देवघर, गिरिडीह और रामगढ़ में 2-2 और बोकारो, गुमला, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 नए केस मिले हैं।
विज्ञापन