टीम एबीएन, गुमला। जिला के घाघरा प्रखंड स्थित गम्हरिया में जय श्रीराम समिति की बैठक गम्हरिया पूर्व अध्यक्ष रोहित साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी उपस्थित हुए। बैठक में पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी गठित की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से विक्की कुमार सिंह अध्यक्ष, अर्जुन दुबे उपाध्यक्ष, पवन साहू महामंत्री, मोतीलाल साहू कोषाध्यक्ष, ऋषि पासवान, रंजीत ठाकुर और विवेक साहू संगठन मंत्री जबकि रविंदर गोप को मीडिया प्रभारी चुना गया। जिला पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
रोहित साहू ने कहा कि जय श्रीराम समिति की लोकप्रियता अब दूसरे जिलों में भी देखने को मिल रही है। समिति के कार्य की जितनी सराहना की जाए, कम है। लोग समिति से जुड़ने के लिए आतुर हैं। समिति ने लोगों के दिलों में विश्वास जगाया है।
ऋषि पासवान ने कहा समिति के कार्यों से मैं बहुत प्रभावित हूं जो सक्षम हो वह समिति के उच्च पद पर रह सकता है यह कार्यशैली लोगों को भा रही है। निश्चित ही समिति आगे बढ़ेगी। मौके पर घूरन यादव, अमन कुमार, सुदर्शन महतो, दिनेश साहू आदि लोग मौजूद थे।