टीम एबीएन, लोहरदगा। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान शुक्रवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सली संगठन के 20 अत्याधुनिक हथियार मिले हैं। इन हथियारों को लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती जोबांग थाना क्षेत्र के हरकट्ठा जंगल से बरामद किया गया है। नक्सलियों ने इन हथियारों को जमीन के अंदर गाड़ दिया था। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने कार्रवाई करते हुए हथियारों को बरामद कर लिया है। इन हथियारों में एलएमजी, इंसास। सेमी आॅटोमेटिक राइफल सहित कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं।