Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एक मार्च को तीन भोजपुरी स्टारों की धुन पर झूमेगा कंडा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एक मार्च को तीन भोजपुरी स्टारों की धुन पर झूमेगा कंडा
विज्ञापन
नावा बाजार पलामू। नावा बाज़ार की पावन धरती पर एक मार्च को कंडा मे एक साथ तीन भोजपुरी स्टार गायक चंदन यादव जी, धीरज धाकड़ एवं सोनाली राज खैरा दोहर के मैदान में महाकाल मेला कमेटी के द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर द्वितीय मेला के आयोजन पर पधारे रहे हैं। मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जानकारी दी। वहीं महाकाल कमेटी अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि कंडा के खैरा दोहर मैदान में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर एक दिवसीय मेला का भव्य आयोजन किया गया है। इस वर्ष भव्य मेला के शुभारंभ राजद प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास करेंगे। वहीं एक साथ 3 भोजपुरी स्टार कलाकार पधार कर क्षेत्र वासियों को मंत्रमुग्ध करने का काम करेंगे। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम दिन एवं रात मे भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अधिक से अधिक संगीतप्रेमी भाग ले और संगीत का आनंद उठाएं। कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों से चल रही है। मौके पर संचालक निरंजन राम, उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, सचिव संजय पासवान, धर्मेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष सुनील यादव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र विश्वकर्मा, मुख्य सदस्य पप्पू गुप्ता, साजन विश्वकर्मा, सावन कुमार, जय यादव, विक्रम यादव, संग्राम यादव, सुभाष कुमार, सुधीर चंद्रवंशी, रौशन चंद्रवंशी, गोल्डन, पंकज बाबू,कंचन प्रसाद गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, सोनू गुप्ता समेत कई पदाधिकारी के नाम शामिल है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,575