Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद करे सरकार : हेमंत सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद करे सरकार : हेमंत सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकार से अपील की कि वह युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों एवं अन्य लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री ने टि्वटर पर कहा कि केंद्र सरकार देश से पढ़ाई अथवा काम करने यूक्रेन गए अन्य लोगों की मदद करें। इससे पूर्व राज्य के अनेक लोगों ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री से अपने बच्चों तथा सगे संबन्धियों को यूक्रेन से वापस लाने में मदद मांगी थी। ऐसे ही एक मामले में गोड्डा के विश्वनाथ दास ने मुख्यमंत्री को लिखा, मैं गोड्डा का रहने वाला विश्वनाथ दास हूं और मेरा बेटा आदित्यराज यूक्रेन के एक विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है, उसे कृपया शीघ्र वापस लाने का प्रबंध करवायें। बाद में ऐसे अनेक ट्वीट और अनुरोध मुख्यमंत्री को मिले जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और विदेश मंत्रालय एवं अन्य संबद्ध अधिकारियों से छात्रों तथा अन्य लोगों की मदद का आग्रह किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,047