Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : ससुराल से 23 लाख लेकर दामाद फरार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : ससुराल से 23 लाख लेकर दामाद फरार
विज्ञापन
नीलांबर पीतांबरपुर, पलामू। मुंजी काराकाट रोहतास निवासी अख्तर हुसैन ने अपने दामाद तौफीक आलम पर 23 लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर लेस्लीगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। उनका दामाद तौफीक आलम लेस्लीगंज थाना के गोपालगंज का रहने वाला है। बाद में दोनों पक्षों ने अपने अपने यहां के मुखिया के साथ थाने में बैठकर 10 लाख रुपये वापस करने का समझौता कर मामला रफा दफा किया। इस समझौता में मुंजी काराकाट के मुखिया सूरज सिंह यादव एवं उनके साथ आये अन्य लोगो और निंलाबर पितांबर पुर कोट खास पंचायत के मुखिया संतोष मिश्रा की महती भूमिका रही। आरोपी अख्तर हुसैन के मुताबिक पोती की शादी करने तथा जमीन खरीदने के लिए घर मे 40 लाख रु रखा था। चार माह पूर्व उसका दामाद तौफीक आलम अपने ससुराल अख्तर हुसैन के यहां मुंजी आया हुआ था और दो किस्तो में यानी एक बार 9 लाख और दूसरी बार 14 लाख रुपये की चोरी कर अपने गांव गोपालगंज आकर ब्यवसाय करने लगा। इस बाबत पूछे जाने पर उसका दामाद तौफीक आलम ने कहा कि सारा आरोप बेबुनियाद है। अगर हमने चोरी की होती तो परिवाद उसी समय दायर होना चाहिए था न कि चार माह बाद। हमारे ससुर बिहार के मुखिया एवं अन्य दबंग लोगों के साथ मिलकर दबाव डालकर हमसे पैसा ले रहे है। मुखिया संतोष मिश्रा भी उन्हीं लोगों के साथ है। रिश्ता में दरार ना आए और मुझ पर आरोप लगा रहे हैं इसलिए हम अपना स्कॉर्पियो गाड़ी बेच कर पैसा देने के लिए कबूल किया हूं।
विज्ञापन