Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची विवि : पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने लिया इमर्जिंग झारखंड कान्क्लेव में हिस्सा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची विवि : पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों ने लिया इमर्जिंग झारखंड कान्क्लेव में हिस्सा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार के इमर्जिंग झारखंड विजन 2024 कानक्लेव में पत्रकारिता विभाग के छात्रों ने मनोज शर्मा के नेतृत्व में भाग लिया। इस कानक्लेव में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के सचिव विनय चौबे, रांची स्मार्ट सिटी के सीओ, रांची नगर निगम के मुकेश सिन्हा शामिल थे। पत्रकारिता विभाग के छात्रों को विशेष तौर पर निमंत्रण दिया गया था। छात्रों ने पत्रकारिता के प्रशिक्षणार्थ इस फिल्डवर्क का पूरा लाभ उठाया। छात्रा गुड़िया कुमारी, निवेदिता, मंजु बाखला ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों में प्रशिक्षणार्थ आने पर व्यावहारिक पत्रकारिता की जानकारी प्राप्त होती है। सिमरन, राजेश, किरण कुमार ने बताया कि यहां आकर सरकार एवं अधिकारियों से बतौर सवाल पूछने का हमें अनुभव मिला। वहीं छात्र उदय कुजूर, खुशबू ने ऐसे फील्डवर्क को पत्रकारिता के छात्रों के लिये बहुत ही लाभदायक बताया। पत्रकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ विष्णु चरण महतो ने बताया कि पत्रकारिता के छात्रों के लिये फिल्ड वर्क बहुत आवश्यक हैं और विभाग अपने छात्रों को ऐसे अवसर बार बार उपलब्ध करायेगा। समन्वयक डॉ डीके सहाय ने कहा कि आज की पत्रकारिता में छात्रों को ऐसे फिल्डवर्क में जाकर अनुभव प्राप्त करना बहुत ही अच्छा कदम है ।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,689