Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 33
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पलामू : बस स्टैंड से रंगदारी वसूलते दो रंगदार धराये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पलामू : बस स्टैंड से रंगदारी वसूलते दो रंगदार धराये
विज्ञापन
मेदिनीनगर। बस स्टैंड में टेंपो व सवारी गाड़ी से रंगदारी वसूलते दो अपराधियों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें जेलहाता निवासी गोपाल राम के पुत्र राकेश राम उर्फ नेपाली और जवाहर राम के पुत्र राजन कुमार का नाम शामिल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रति वाहन प्रति ट्रीप 40-50 रुपये ले रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रंगदारी के पैसे के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। तीन अन्य आरोपित फरार हैं। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने 13 हजार 310 रूपए नकद के अलावा एक मोटरसाइकिल व दो मोबाइल जब्त की है। शहर थाना प्रभारी अरूण महाथा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी रंगदारी की राशि वसूलकर अभिषेक सिंह उर्फ डब्लू सिंह को पहुुंचाते थे। इस सूचना के बाद पुलिस आगे की भी कार्रवाई करेगी। छपामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सौरव कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक वरूण कुमार व टाइगर मोबाइल के जवान भी शामिल थे।
विज्ञापन