टीम एबीएन, इटखोरी। भद्रकाली महाविद्यालय में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं गुरुवार से शुरू हो गईं हैं। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्यालय डीएसपी केदार राम विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय के सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह और संस्थापक सचिव यशवंत नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। खेले हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। डीएसपी केदार ने कहा कि खेलों से खिलाड़ियों में धैर्य एवं संयम, शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बने रहते हैं। पहले दिन क्रिकेट, बैडमिंटन, लुडो, कैरम, कबड्डी और चैस प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ने बताया कि 26 फरवरी को खेलों का समापन होगा और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस दौरान प्रो ललित मोहन चौधरी, प्रो महेंद्र ठाकुर, प्रो श्याम सुरेन्द्र प्रसाद, समाजसेवी देवकुमार सिंह, प्रो ललित कुमार सिंह, प्रो संदीप कुमार, प्रो धीरेन्द्र यादव, इंटर कॉलेज प्रभारी रियाजुद्दीन अहमद, श्याम किशोर प्रसाद, शिव कुमार सिंह, प्रेम ठाकुर आदि मौजूद रहे।