Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विधायक अम्बा प्रसाद से मिल चतरा छात्र कांग्रेस अध्यक्ष ने गिनायी समस्याएं

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
विधायक अम्बा प्रसाद से मिल चतरा छात्र कांग्रेस अध्यक्ष ने गिनायी समस्याएं
विज्ञापन
टीम एबीएन, चतरा। चतरा महाविद्यालय चतरा के छात्रों के समस्याओं को लेकर चतरा एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरज अम्बेडकर ने बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद से उनके हजारीबाग आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक अम्बा प्रसाद समस्या के निदान का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि आप छात्र सब निश्चिंत रहें। उन्होंने कहा कि मैं हमेसा से छात्रों के साथ रही हूं और उनके समस्यों को लेकर किसी प्रकार का कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रों को कोई समस्या हो तो हम जरूर निदान करेंगे। आगे छात्र कांग्रेस जिला अध्यक्ष धीरज अम्बेडकर ने बताया की अम्बा प्रसाद हमेशा से प्रदेश के छात्रों के भविष्य को लेकर अच्छे काम किये है। पूर्ण भरोसा है कि समस्यों का शीघ्र समाधान होगा। मौके पर साथी प्रदेश संयोजक जुलकर नैन, जिला उपाध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह व पलामू एनएसयूआई जिला महासचिव हसीन बिस्मिल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,444