Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कार की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। जामा थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में बाइक सवार पति-पत्नी आ गए। इस घटना में दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान शैलेश मरांडी और सुनीता हांसदा के रूप में की गई है। वे मदनपुर के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों सामान खरीदारी करने दुमका पहुंचे थे और सामान खरीद कर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटनास्थल से शैलेश मरांडी का घर एक किलोमीटर दूर है। यह दुर्घटना वहां हुआ है, जहां सुनसान इलाका है। कार चालक ने पहले बाइक सवार दंपत्ति को टक्कर मारी। इसके बाद वह एक पेड़ में जाकर टकरा गया। इस हादसा के बाद कार चालक के साथ साथ उसमें सवार सभी लोग फरार हो गए। कार का नंबर प्लेट बिहार का है और नंबर प्लेट के नीचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का बोर्ड लगा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि नंबर प्लेट के आधार पर कार के मालिक की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,647