टीम एबीएन, हजारीबाग। मसोमात मीना पति स्व नंदकिशोर राम गांव पबरा थाना कटकमसांडी हजारीबाग पर डायन बिसाही का आरोप लगाकर पड़ोस के ही सागर कुमार रवि, सुनिल कुमार रवि, अनिल कुमार, छोटू कुमार, मां फूलेशवरी देवी, बेटी सीता कुमारी, गीता कुमारी, बहु नागेश्वरी देवी, प्रीती देबी ने मिलकर मोसामत मीना के साथ डायन बिसाही का आरोप लगाकर गाली गलौज और मारपीट की। साथ ही जानलेवा हमला और गला दबाकर जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। यह घटना कुछ ग्रामीणों के बीच घटी है, जिसमें खुलेआम फूलेशवरी ने कहा है कि तू डायन हो और मेरे पति और नाती की मौत की जिम्मेदार भी तू है। हमलोग बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। बीच बचाव में मसोमात मीना का बेटा बिक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। दोनों मां और बेटा को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।