टीम एबीएन, हजारीबाग। बुधवार को हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे ने जिले में श्रीनिवास सेवा रसोई का फीता काटकर शुभारंभ किया। आपको बताते चलें कि इस रसोई की खासियत होगी कि यहां मात्र 20 रुपये में भरपेट भोजन कराया जायेगा। मौके पर एसपी ने कहा कि इस रसोई का उद्देश्य लोगों की सेवा है।