Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बड़ा बाजार यूथ विंग के प्रयास से गिरिडीह निवासी को मिला रक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बड़ा बाजार यूथ विंग के प्रयास से गिरिडीह निवासी को मिला रक्त
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। गिरिडीह पालगंज निवासी मुरारी राम की धर्मपत्नी मीना देवी 42 वर्षीय जिनका आॅपरेशन होना है। मंगलवार को हजारीबाग के पूनम हॉस्पिटल में इलाजरत के दौरान उनके शरीर में रक्त की कमी पाई गई। डॉक्टरो ने यथाशीघ्र रक्त उपलब्ध करवाने को लेकर उनके परिजनों को निर्देश दिया। आनन-फानन में उनके परिजनों ने ब्लड बैंक में संबंधित रक्त ना मिलने पर बड़ा बाजार यूथ विंग से रक्त उपलब्ध करवाने को लेकर मदद की गुहार लगाईं। यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खण्डेलवाल ने संबंधित रक्त उपलब्ध करवाने के लिए यूथ विंग के उपाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, रितेश खण्डेलवाल को मार्गदर्शन दिया। मार्गदर्शन के तुरंत बाद यूथ विंग के उपाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल संबंधित रक्त के खोजबीन में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद भी रक्त उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। तभी रितेश खण्डेलवाल ने नगवां निवासी मानी इंटरप्राइजेज के संचालक संजय कुमार डिश को रक्तदान करने का आग्रह किया और आग्रह के तुरंत बाद संजय कुमार डिश ने एचएमसीएच स्थित ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान कर मानवता का मिशाल को पेश किया। मौके पर मौजूद मीना देवी के परिजनों ने बड़ा बाजार यूथ विंग का बहुत-बहुत आभार जताया। मौके पर बड़ा बाजार यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने कहा कि लगातार दूसरे दिन रक्त मुहैया कराने के बाद हमारे विंग के सदस्यों को काफी संतुष्टि प्राप्त हुई है...। मौके पर बड़ा बाजार यूथ विंग के सचिव अमर विनायका ने यूथ विंग के उपाध्यक्ष एवं रक्तदाता के रूप में आगे आए संजय कुमार डिश के जज्बे को सलाम किया। साथ ही कहा कि हर लोगों को 3 माह के बाद रक्तदान अवश्य करना चाहिए। मौके पर उपाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया ने कहा कि लोगों तक पहुंच कर उनको सेवा प्रदान करना हमारी विंग की पहली प्राथमिकता होगी। मौके पर अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल, उपाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, रितेश खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी विजय जैन, अतिशय जैन मौजूद थे।
विज्ञापन