Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोयला खदान संघर्ष समिति ने बैठक कर कराया चुनाव

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोयला खदान संघर्ष समिति ने बैठक कर कराया चुनाव
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। पतरा बुध बाजार के नजदीक बड़ा मैदान में कोयला खदान संघर्ष समिति के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अर्जून महतो ने किया। इस बैठक में आंगो, पतरा, तलसवार, सोहदी, पलांडू, लुंदरू सहित कई गांव के ग्रामीण शामिल हुए। संगठन के विस्तार को लेकर बैठक में मुख्य आॅबजर्वर सहदेव प्रजापति की उपस्थिति में चुनाव करायी गयी। जिसमें महामंत्री ईश्वर कुमार महतो, अध्यक्ष अर्जून महतो, उपाध्यक्ष राथि गंझू, कोषाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, उपकोषाध्यक्ष सुरेंद्र साव, कार्यालय मंत्री नागेश्वर तूरी, संगठन मंत्री सतीश करमाली, संतोष गंझू, जगदीश मांझी, अशोक कुमार, मनोज कुमार कुशवाहा, विनोद तूरी, प्रवक्ता शंकर महतो, महेश महतो, कार्यकारिणी सदस्य कोलेश्वर तूरी, सोहर साव, संजय महतो, किशोर कुमार महतो, रामलाल तूरी को चुना गया। मौके पर सदस्यों ने एक सुर में कहा कि वे संगठन के नियमों को ध्यान में रखकर संगठन के विस्तार और ग्रामीणों की सेवा के लिये कार्य करेंगे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,446