टीम एबीएन, कोडरमा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री ब्रह्म देव प्रसाद को महासभा के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर जिला के चित्रांश बंधुओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया है। ज्ञात हो कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ए के श्रीवास्तव ने ब्रह्मदेव प्रसाद को महासभा का प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। श्री ब्रह्म देव प्रसाद को बधाई देने वालों में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कोडरमा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार अभय, मनोज सहाय पिंकू शैलेश कुमार सोलू, परेश कुमार सिन्हा, विपिन कुमार सिन्हा भारत बख्शी गोपाल कुमार गुतूल, आनंद वर्मा, रविंद्र मोती, तारकेश्वर प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, अजय सिन्हा, ऋषि कांत सिन्हा, प्रीति सहाय, मीता सिन्हा, बेबी सिन्हा, प्रीति सिन्हा, सुबोध सिन्हा तारिणी सिन्हा पंकज बख्शी सुनील सिन्हा पंकज अंबास्ट, मोहन प्रसाद सहित जिला के चित्रांश बंधु शामिल है।सबों ने विश्वास जताया कि जिस तरह जिला के संगठन को श्री प्रसाद ने मजबूती दी थी। अपने अनुभव से प्रदेश संगठन को भी मजबूती प्रदान करेंगे।