Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला उपायुक्त ने की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला उपायुक्त ने की प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा
विज्ञापन
टीम एबीएन, गुमला। उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु बैठक आईटीडीए भवन के सभागार में की गई। बैठक में उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि छात्रवृत्ति की अहर्ता रखने वाले कुल नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 01 लाख 06 हजार 959 है। जिसमें से 84 हजार 363 छात्र-छात्राओं के आंकड़े ई-कल्याण पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। वहीं एनपीसीआई मैप की जाँच कराए गए छात्र-छात्राओं की संख्या 82 हजार 558 है। एनपीसीआई मैप्ड छात्र-छात्राओं की संख्या 51060 है। एनपीसीआई मैपिंग नहीं पाए गए छात्र-छात्राओं की संख्या 33 हजार 303 है। उन्होंने आगे बताया कि 46 हजार 188 विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेष छात्र-छात्राओं का भुगतान आवंटन के अभाव में नहीं किया गया है, विभाग से आवंटन की मांग की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि विगत वित्तीय वर्ष 2020-21 के 2852 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान कर दिया गया है। इसपर उपायुक्त ने शेष छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने हेतु छात्र-छात्राओं का बैंक खाता खोले जाने की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को छात्रवृत्ति को गंभीरता से लेते हुए अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत सभी बैंक शाखाओं का भ्रमण कर बैंक खाता खुलावाने का निर्देश दिया। वहीं उप विकास आयुक्त हेमंत सती ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बीएलसीसी की बैठक कर बैंक खाता खोलने हेतु रणनीति तैयार कर कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त हेमंत सती, सदर अनुमंडल पदाधिकारी रवि आनंद, परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी अजय जेराल्ड मिंज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गुमला/ रायडीह/ घाघरा/ बिशुनपुर/ सिसई/ बसिया, व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 34,817