Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

राष्ट्रीय विवि महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप : फ्लोरेंस ने जीता कांस्य

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
राष्ट्रीय विवि महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप : फ्लोरेंस ने जीता कांस्य
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भुवनेश्वर के कीट विश्वविद्यालय में 21 से 24 फरवरी तक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। इसमें रांची विश्वविद्यालय के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। चार दिवसीय राष्ट्रीय विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व झारखंड की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय एथलीट फ्लोरेंस बारला कर रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने 400 मीटर में 53.5 सेकंड का समय लेते हुए कांस्य पदक जीता है। फ्लोरेंस बारला एक बेहतरीन धावक है। उनका राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बेहतर रिकॉर्ड दर्ज है। भुवनेश्वर के कीट विश्वविद्यालय में 21 से 24 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी प्लोरेंस बारला ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि कुछ चूक के कारण वे विश्वविद्यालय के लिए कांस्य पदक ही जीत पाईं हैं। इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति ने फ्लोरेंस बारला को शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने कहा है कि यह खिलाड़ी विश्वविद्यालय का नाम हमेशा ही रोशन किया है। विश्वविद्यालय को ऐसे विद्यार्थियों पर गर्व है। फ्लोरेंस गुमला गुमला की रहने वाली हैं और रांची विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। फ्लोरेंस एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की धावक हैं। उन्होंने लगातार कई प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस बीच उन्होंने भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर की दौड़ में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने फ्लोरेंस को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,838