Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सजा के बाद तनाव के कारण बढ़ा लालू का शुगर व बीपी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सजा के बाद तनाव के कारण बढ़ा लालू का शुगर व बीपी
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में पांच साल के कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद यहां रिम्स में उपचराधीन राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तनाव में हैं, जिससे उनका मधुमेह और रक्तचाप बार-बार बढ़ रहा है और घट रहा है। चिकित्सकों ने इसकी जानकारी दी। रिम्स में लालू का इलाज कर रहे सात सदस्यीय चिकित्सक दल के प्रमुख डॉ विद्यापति ने एबीएन से से बातचीत में बताया कि उन्होंने तनाव में दिख रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री को शांत चित्त रहने की सलाह दी है और उनके साथ सभी चिकित्सकों ने उन्हें ढाढ़स भी बंधाया है। विद्यापति ने बताया कि लालू यादव का शुगर लेवल बिना कुछ खाये पिछले कुछ दिनों में 240 से लेकर 160 तक रह रहा है इसी तरह उनका ब्लड प्रेशर 130 से 160 तक रह रहा है। उन्होंने बताया कि आज ही सुबह लालू प्रसाद का ब्लड प्रेशर 130 था और शुगर 70 था जबकि दोपहर में उनका बीपी 160 तक पहुंच गया और शुगर भी 240 तक पहुंच गया। उन्होंने बताया कि लालू की किडनी चौथे स्टेज में काम कर रही है जिसका सीधा आशय है कि वह 20 फीसदी क्षमता से ही काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके लालू का पूरा ख्याल रखा जा रहा है और बार बार उनकी जांच भी की जा रही है लेकिन उन्हें स्वस्थ रहने के लिए शांत रहना ही होगा। चारा घोटाला के तहत डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये के गबन के मामले में दोषी करार दिये गये राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को यहां की विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और 60 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले में 39 अन्य अभियुक्तों को तीन वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक की कैद एवं एक लाख से दो करोड़ रुपये तक के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन